Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना की अक्टूबर में आयेगी 29वीं किस्त, कई बहनों को नहीं मिलेंगे 1500 रुपए

Ladli Behna Yojana: The 29th installment of Ladli Behna Yojana will come in October, many sisters will not get Rs 1500.

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त अक्टूबर माह में जारी होने जा रही है। इस बार की किस्त खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि पात्र बहनों को पहले की तरह 1250 रुपये नहीं, बल्कि 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। दिवाली और भाई दूज से पहले आने वाले इस तोहफे की खबर ने लाखों महिलाओं की खुशी दोगुनी कर दी है।

हालांकि, इस खुशखबरी के बीच बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों को झटका भी लगने वाला है। दरअसल, इस बार कई महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की राशि नहीं पहुंचेगी।

क्यों नहीं मिलेगा लाभ?

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में ई-केवाईसी सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की समग्र आईडी डिलीट कर दी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कई महिलाओं की आईडी पहले से पूरी तरह सत्यापित थी, फिर भी गड़बड़ी के चलते उनका नाम लाभार्थी सूची से बाहर हो गया। सतना और सिंगरौली जिलों से ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। जिन महिलाओं की समग्र आईडी हट गई है, वे अक्टूबर की किस्त से वंचित रहेंगी।

इसके अलावा योजना की पात्रता शर्तों के अनुसार जिन महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक हो चुकी है, वे भी अब इस योजना से बाहर कर दी गई हैं। दस्तावेज़ों में यदि आयु 60 वर्ष से ऊपर दर्ज है, तो संबंधित महिला स्वचालित रूप से अपात्र श्रेणी में शामिल हो जाती है। इसी कारण जनवरी 2025 में भी हजारों महिलाएं योजना से बाहर हो चुकी थीं।

किस्त का महत्व

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत से अब तक लाखों महिलाएं हर माह आर्थिक लाभ प्राप्त कर रही हैं। सरकार की ओर से इस बार बढ़ाई गई राशि महिलाओं के लिए दिवाली पर किसी बोनस से कम नहीं है। 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपये करने से महिलाएं घरेलू खर्च, बच्चों की जरूरतों और त्योहार की तैयारियों में थोड़ी राहत महसूस करेंगी।

लेकिन ई-केवाईसी और उम्र सीमा जैसी तकनीकी व शर्तों की वजह से बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना से बाहर हो रही हैं, जिससे उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर, अक्टूबर की 29वीं किस्त प्रदेश की बहनों के लिए एक तरफ खुशखबरी लेकर आएगी, तो दूसरी तरफ कई महिलाओं के लिए यह निराशा भी साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button