Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: आज यह राशि वालों कोई काम में सोच समझकर कदम उठाए, जाने कैसे बीतेगा आपका दिन
Today's Horoscope 26 September 2025: Today, people of this zodiac sign should take steps thoughtfully in any work, know how your day will pass.

26 सितंबर 2025, शुक्रवार का राशिफल :
मेष (Aries)-
चंद्रमा आज तुला राशि में सातवें भाव में है। दिन स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में गुजरेगा। नए वस्त्र व आभूषण खरीदी सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। दोपहर के बाद संयमित व्यवहार जरूरी है। नए संबंध बनाने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएँ। खर्च अधिक होगा। नुकसान पहुँचाने वाले लोगों से सावधान रहें। बाहर का खान-पान स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।
वृषभ (Taurus)-
चंद्रमा छठे भाव में है। व्यापार के लिए लाभदायी दिन है। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण सुख-शांति का रहेगा। गृहस्थ जीवन के मतभेद दूर होंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद मनोरंजन व घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। पार्टनरशिप के काम में सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन (Gemini)-
चंद्रमा पांचवें भाव में है। दिन खास चर्चाओं में गुजर सकता है। कल्पनाशक्ति से नए कार्य कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। व्यापार में नए ग्राहक और आर्थिक लाभ की संभावना है। मानसिक व शारीरिक रूप से खुश रहेंगे। दोपहर के बाद व्यापार में थोड़ी परेशानी आ सकती है। घर में शांति बनी रहेगी। विरोधियों पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य लाभदायक रहेगा।
कर्क (Cancer)-
चंद्रमा चौथे भाव में है। आज चिंताएँ अधिक रहेंगी। यात्रा टालें। स्थायी संपत्ति के मामले में सावधानी रखें। माता के स्वास्थ्य की चिंता संभव है। किसी विषय में कन्फ्यूजन रहेगा। दोपहर बाद शारीरिक रूप से हल्की प्रसन्नता मिलेगी, लेकिन नए कार्यों में सफलता कठिन है। अधूरे काम पूरे करने में ध्यान देंगे।
सिंह (Leo)-
चंद्रमा तीसरे भाव में है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। नए काम की शुरुआत संभव है। विदेश से लाभदायक समाचार मिल सकता है। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। दोपहर बाद अधिक भावुक रहेंगे। किसी बात की चिंता रहेगी और स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। स्थायी संपत्ति से जुड़े काम आज न करें।
कन्या (Virgo)-
चंद्रमा दूसरे भाव में है। निर्णय लेने की स्थिति नहीं बनेगी। नए काम की शुरुआत उचित नहीं। मौन रहना बेहतर है, वर्ना विवाद संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। परिवार के साथ बैठकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। प्रवास या पर्यटन संभव है। पूंजी निवेश हितकारी होगा। भाग्य वृद्धि का दिन है।
तुला (Libra)-
चंद्रमा प्रथम भाव में है। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। दृढ़ मन से किया कार्य सफल होगा। काम समय पर पूरा कर पाएंगे। नए वस्त्र व आभूषणों पर खर्च होगा। दोपहर बाद मानसिक कमजोरी व नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। परिजनों से मतभेद दूर करें। शाम को महत्वपूर्ण निर्णय न लें। इगो कंट्रोल करें।
वृश्चिक (Scorpio)-
चंद्रमा बारहवें भाव में है। आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी मामलों में सतर्क रहें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दोपहर बाद कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मनोरंजन पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी संग अच्छा समय बीतेगा।
धनु (Sagittarius)-
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। कार्यस्थल पर टारगेट आसानी से पूरा होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। वाहन सावधानी से चलाएँ। दोपहर बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आय से ज्यादा खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। विवाद से बचें। प्रेम जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।
मकर (Capricorn)-
चंद्रमा दसवें भाव में है। स्थायी संपत्ति से जुड़े कार्यों के लिए श्रेष्ठ दिन है। व्यापार में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं पर काम होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति की संभावना है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य समय पर पूरा करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ (Aquarius)-
चंद्रमा नवें भाव में है। व्यापारियों को सावधानी रखनी होगी। अधिकारियों से बातचीत में ध्यान दें। संतान की पढ़ाई व स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लंबे प्रवास की योजना बनेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। दोपहर बाद कार्यस्थल का माहौल अनुकूल होगा। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। बिजनेस में साझेदारी से सहयोग मिलेगा। दिन शुभ रहेगा।
मीन (Pisces)-
चंद्रमा आठवें भाव में है। वाद-विवाद से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। धार्मिक या ज्योतिषीय विषयों में रुचि रहेगी। गहन चिंतन मन को शांति देगा। दोपहर बाद समय अनुकूल होगा। लेखन कार्य में सक्रिय रहेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से विवाद न करें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।


