Betul Crime News : चरित्र शंका के चलते पत्नी की थी हत्या, आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Betul Crime News: Wife was murdered due to suspicion of character, accused husband arrested

Betul Crime News :  बैतूल के मुलताई थाना पुलिस ने चार माह से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की चरित्र शंका में हत्या कर दी थी और घटना के बाद से फरार था।

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।

घटना

8 मई 2025 को मुलताई निवासी कल्पना पति निलेश उइके (45 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई थी, जिस पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत मारपीट से हुई है। जांच में सामने आया कि मृतका के पति निलेश उइके ने चरित्र शंका के चलते उस पर हाथ-मुक्कों और लोहे की पाइप से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

गिरफ्तारी

घटना के बाद से आरोपी फरार था। लगातार तलाश के बावजूद वह हाथ नहीं लग पा रहा था। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी नीलेश पिता नीलू उइके (30), निवासी गांधई वार्ड, मटन मार्केट, मुलताई को दबोच लिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उप-जेल मुलताई भेज दिया गया।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, आरक्षक प्रिसं अहिरवार और आरक्षक संजीत जाट की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button