Betul Hanging News : जाम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस
Betul Hanging News: Dead body of a youth found hanging from a jamun tree, police engaged in investigation

Betul Hanging News :बैतूल के आमला -थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में एक युवक का शव जाम के पेड़ पर फांसी से लटका मिला।पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने युवक कों फांसी से लटका हुआ उतारा है। और आसपास वार्डवासियो की भीड़ लग गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान टिल्लू उइके रुप में हुई है। जो बस स्टैंड निवासी है।फांसी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले फांसी से युवक कों उतार लिया था। उसे अस्पताल लें गए जहाँ डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने परिजनों के बयान लिए है।मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।



