MP Cabinet Meeting : मध्य प्रदेश में पर्यटक स्थलों पर शुरू होगी हवाई सेवा, सारणी को मिला पावर प्लांट, कैबिनेट की बैठक में लिए कई फैसले

MP Cabinet Meeting: Air service to tourist destinations in Madhya Pradesh to begin, Sarni to get power plant, several decisions taken at cabinet meeting

MP Cabinet Meeting :  राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन प्रमुख रूट्स पर हेलिकॉप्टर सेवाएं शुरू करने की योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह सेवा PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित की जाएगी। धार्मिक स्थलों, वाइल्डलाइफ और हेरिटेज टूरिज्म को कवर करते हुए यह पहल मध्यप्रदेश को एविएशन टूरिज्म में अग्रणी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। 

22,000 करोड़ के पावर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

ऊर्जा क्षेत्र में दो मेगा थर्मल पावर प्लांट को मंजूरी दी गई है:

  • सारणी (सतपुड़ा): यहाँ 660 मेगावाट का आधुनिक तकनीक से युक्त पावर प्लांट 11,678 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा।
  • चचाई (अमरकंटक): 11,476 करोड़ रुपये की लागत से एक और पावर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाएगा। इसका जिम्मा मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड को सौंपा गया है।

वहीं, मुरैना जिले में सोलर पावर प्रोजेक्ट के जरिए आम उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने की दिशा में भी पहल की जाएगी।

 हर गांव में खिलेगी “माँ के नाम की बगिया

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत प्रदेश की हर पंचायत में “माँ के नाम की बगिया” विकसित की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य मातृत्व को सम्मान देना और ग्रामीण इलाकों में हरियाली को प्रोत्साहित करना है।कैबिनेट बैठक में लिए गए ये फैसले प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को नई दिशा देने के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती देने वाले माने जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button