Betul News : बैतूल में अवैध होर्डिंग पर चला बुलडोजर, देखिये कार्रवाई का वीडियो

Betul News: Bulldozer runs on illegal hoarding in Betul, watch the video of the action

Betul News : कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार रविवार को नगर पालिका ,पुलिस और राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने नगर के मुख्य मार्ग पर अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की। यह अभियान सदर शासकीय आईटीआई से गेंदा चौक तक चलाया गया। कार्यवाही के दौरान एसडीएम श्री अभिजीत सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी की।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सतीश मत्सानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान दुकानों के सामने लगे अवैध फ्लेक्स, सूचना बोर्ड और अन्य सामग्री को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क तक अतिक्रमण कर व्यापार न करें। उन्होंने कहा कि नगर का यातायात सुगम बनाने और नागरिकों को अवरोधमुक्त मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।     
   अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने स्थानीय व्यापारियों को समझाइश दी कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button