Betul News : 19 करोड़ से बने पीएम अभीम क्रिटिकल केयर ब्लॉक का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, फिनिशिंग अच्छी नही होने पर लगाई फटकार
Betul News: Collector inspected PM Abhim Critical Care Block built at a cost of 19 crores, reprimanded for poor finishing
Betul News : रविवार शाम को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिला अस्पताल परिसर में पीएम अभीम क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया। भवन में फिनिशिंग का कार्य अच्छा नहीं होने पर कलेक्टर ने ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई है। कलेक्टर ने फिर से फिनिशिंग करने के निर्देश दिए हैं। पार्किंग स्थल को बेहतर बनाने के निर्देश
कलेक्टर ने पार्किग स्थल का निरीक्षण किया। पार्किंग स्थल को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। धर्मशाला के सामने मैदान का लेवल मिलने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदार ने बिना लेवल मिलाये पैविंग ब्लॉक लगा दिया है। जमीन का समतलीकरण करके फिर से पेविंग ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए गए है।

पुराने टीबी भवन के स्थान पर बनेगा पर्ची काउन्टर
हाल ही में कुछ दिन पहले पुराने टीबी कार्यालय के भवन को डिस्मेंटल किया है। इसकी स्थान पर नया पर्ची काउंटर बनाने के निर्देश दिए हैं। भोजन शाला के जर्जर भवन पर डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए गए है।
अलग रहेगी स्टॉप पार्किंग
अस्पताल स्टाफ पार्किंग व्यवस्था अलग से करने के निर्देश दिए हैं। भोजशाला के पास स्टॉप पार्किंग बनाई जाएगी। यहां डॉक्टर और अन्य स्टाफ के लोग वाहन खड़े करेंगे। किसी को भी मुख्य अस्पताल के सामने तक वाहन लाने की अनुमति नहीं रहेंगी केवल गंभीर मरीजों को लेकर ही अनादर आएंगे और वापस पार्किंग में वाहन खड़े करना होगा। स्टाफ के लिए पास बनाई जाएगी। अस्पताल की व्यवस्था में सुधार आने पर अधिकारियों की तारीफ की है। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ मनोज हुरमाड़े, सिविल सर्जन डॉक्टर जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ रानू वर्मा सहित अधिकारी मौजूद थे।



