Betul Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

Betul Road Accident: Unknown vehicle hits bike, young man dies a painful death

Betul Road Accident :   बैतूल-सारनी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भाग गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल-सारनी मार्ग टोल प्लाजा के पास बुधवार की रात को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घोड़ाडोंगरी निवासी राहुल पिता रमेश चंदेलकर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया गया। हालात गंभीर होने पर घायल को जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया। उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। मृतक का गुरूवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button