MP News : थाने में पहुँचा अजगर, कुर्सियां छोड़कर बाहर भागे पुलिस कर्मी
MP News: Python reached the police station, police personnel left their chairs and ran out
MP News : एमपी के भिंड जिले के अजाक थाने में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक विशालकाय अजगर सीधे टीआई के चैंबर में घुस आया। अजगर को देखते ही पुलिसकर्मी अपनी-अपनी कुर्सियाँ छोड़कर थाने से बाहर भाग खड़े हुए।
थाने में फैली अफरा-तफरी के बीच तुरंत सर्प मित्र जग्गू परिहार को बुलाया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ से अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन किया और थोड़ी ही देर में उसे काबू कर लिया। इसके बाद स्नैक कैचर अजगर को अपने साथ ले गया और उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। लोग भी थाने में अजगर के आने की चर्चा कर रहे हैं।



