Ladli Behna Yojana 28th Installment:मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में इस तारीख़ को आएगी 28वी क़िस्त
Ladli Behna Yojana 28th Installment: The 28th installment will come in the account of Ladli sisters of Madhya Pradesh on this date
Ladli Behna Yojana 28th Installment: लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सितंबर माह की राशि का इंतजार कर रही महिलाओं के खाते में पैसा 13 सितंबर को ट्रांसफर किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 सितंबर को झाबुआ जिले के पेटलावद दौरे पर रहेंगे। यहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान वे सिंगल क्लिक से योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजेंगे।
गौरतलब है कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने हाल ही में घोषणा की थी कि भाईदूज से यह राशि बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी जाएगी।



