Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री ने किया ऎलान, एमपी में लाड़ली बहनों को हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये

Ladli Behna Yojana: Chief Minister announced, Ladli sisters in MP will get 5000 rupees every month

Ladli Behna Yojana :  मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी बड़ी घोषणा रविवार 24 अगस्त 2025 को भोपाल में हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गोविंदपुरा स्थित लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय के शुभारंभ समारोह में बताया कि अब प्रदेश की वे महिलाएं, जो उद्योगों में काम करेंगी, उन्हें सरकार की ओर से हर महीने 5,000 रुपये अतिरिक्त मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को घर बैठे 1250 रुपये की राशि दी जा रही थी, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। सरकार चाहती है कि महिलाएं रोजगार से जुड़ें और आत्मनिर्भर बनें। इसी दिशा में यह नई पहल की गई है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी उद्योगपति द्वारा महिला श्रमिक को 8,000 रुपये वेतन दिया जाता है, तो सरकार की 5,000 रुपये की सहायता से महिला को कुल 12,000 से 13,000 रुपये की आय प्राप्त होगी। इससे न केवल महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और जीवन की परेशानियां काफी हद तक कम होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button