Betul News : नदी के बीचों बीच लहरों में फंसे तीन युवकों की पुलिस ने बचाई जान, देखिए वीडियो
Betul News: Police saved the lives of three youths trapped in the waves in the middle of the river, watch the video
Betul Today News : साहस और तत्परता का परिचय देते हुए बैतूल पुलिस ने भड़ंगा नदी में लहरों के बीच फंसे तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना 18 अगस्त की रात करीब 1 बजे की है। बैतूल जिले के ग्राम बटकीडोह और नारायणपुर के बीच रपटे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के तेज बहाव में पलट गई। ट्रैक्टर में पाँच युवक सवार थे। इनमें से दो युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारे नदी के बीचोंबीच फंसे रह गए।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चोपना निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देश और एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया।
ग्रामीणों की मदद से रस्सियों और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर पुलिस टीम करीब 30 मीटर दूर चट्टान तक पहुँची और फंसे हुए युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी युवक ग्राम गुवाड़ी निवासी हैं – सुरेश उइके, आदित्य उइके, आयुष उइके, पीयूष उइके और शर्मा भलावी। ये लोग अपने पिता के रिटायरमेंट के बाद घर का सामान सारणी से लेकर लौट रहे थे। अंधेरा और तेज बहाव का अंदाज़ा न होने से दुर्घटना हो गई।
सभी युवक सुरक्षित हैं और परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए।
पुलिस की अपील
वर्षा ऋतु में किसी भी पुल, पुलिया अथवा रपटे पर पानी होने की स्थिति में पार करने का प्रयास न करें। जोखिमपूर्ण परिस्थिति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
राहत कार्य में शामिल पुलिस टीम :
निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, सउनि विनोद इवने, आरक्षक विवेक, सुरेंद्र, प्रवेश और डायल-100 चालक गोविंद शामिल है।
ग्रामीणों का सहयोग :
रामप्रसाद मंडल, श्रीवास सिकदार, चित्तरंजन सिकदार, दिलीप घरामी, आरती सिकदार, भगवती सिकदार शामिल है।


