Betul Tiranga Yatra : बरसते पानी मे भी जोश और उमंग के साथ बैतूल में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

Betul Tiranga Yatra: A huge Tiranga Yatra was taken out in Betul with enthusiasm and zeal even in the pouring rain

Betul Tiranga Yatra : बैतूल  में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बैतूल में भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में देशभक्ति, उत्साह और उमंग का अद्भुत नजारा देखने को मिला। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव प्रकट करते हुए स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठन और आम नागरिक तिरंगा थामे आगे बढ़े। तिरंगे के सम्मान में 10 हजार से अधिक लोगों ने यात्रा में भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उईके, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, जनअभियान परिषद उपाध्यक्ष मोहन नगर, विधायक महेंद्र सिंह चौहान, डॉ. योगेश पंडाग्रे, श्रीमती गंगाबाई उईके, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया समेत अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

यात्रा में पुलिस बैंड ने देशभक्ति की धुन बजाकर अगुवाई की। स्कूली बच्चों और नागरिकों ने उत्साह के साथ भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए भाग लिया। प्रमुख मार्गों पर सामाजिक और व्यापारी संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बारिश की तेज बौछारें भी लोगों का जोश कम नहीं कर सकीं।

तिरंगा यात्रा स्टेडियम से प्रारंभ होकर शिवाजी चौक, दिलबहार चौक, मैकेनिक चौक, कारगिल चौक, नेहरू पार्क, अंबेडकर चौक होते हुए कोठी बाजार पेट्रोल पंप के सामने से वापस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।

 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री उईके ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों के प्रति सम्मान और भारत की एकता-अखंडता का प्रतीक है। विधायक खंडेलवाल ने कहा कि यह यात्रा हमारे मन में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करती है और सभी को राष्ट्र को गौरवान्वित करने की प्रेरणा देती है।

यात्रा के सफल आयोजन में पुलिस, शिक्षा, जनजातीय कार्य, महिला एवं बाल विकास, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button