Betul News : जिले के 44 हजार 773 किसानों के खातों में पहुंची प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि
Betul News: The amount of Prime Minister Crop Insurance Scheme reached the accounts of 44 thousand 773 farmers of the district
Betul News : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को दावा राशि का वितरण सोमवार को किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के झुंझुनू जिले से सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की। बैतूल जिले में जिला स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल बाजार तथा सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान रबी 2023-24, खरीफ 2024 एवं रबी 2024-25 की फसल बीमा दावा राशि कुल 41.56 करोड़ सीधे 44 हजार 773 किसानों के बैंक खातों में पहुंची।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में सुधाकर पवार, बब्लू सुखा, नरेंद्र शुक्ला, भोला खंडेलवाल, जिनेंद्र वर्मा, केवीके एचओडी डॉ. विजय कुमार वर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मेघा दुबे एवं डॉ. संजीव कुमार वर्मा, एडीए श्री दीपक सरियाम एवं सुरेंद्र पराते, एसएडीओ सुश्री अलका कोडापे, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल मैनेजर त्रयंबकेश्वर तिवारी तथा जिला प्रबंधक राकेश कुमार बैरवा सहित अनेक अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।



