MP News : बाढ़ में बह गई बैलगाड़ी, बैलों को बचाने किसान ने उफनती नदी में लगा दी छलांग, देखिए वीडियो

MP News: Bullock cart swept away in flood, farmer jumped into the raging river to save the oxen, watch video

MP News : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बाढ़ में बैलगाड़ी बहने की घटना सामने आई है। किसान ने बैलों को बचाने के लिए उफनती नदी में छलांग लगा दी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ  है। जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले की हर्रई विकासखंड के  राजढाना गाँव में किसान खेत से घर जा रहा था। रास्ते मे एक नदी पड़ती है।

किसान नदी के रपटे के किनारे बैलगाड़ी लेकर खड़ा था। नदी में अचानक बाढ़ आ गई और बैलगाड़ी बैल सहित बाढ़ में बह गई। किसान ने बिना किसी देरी के बैलों को बचाने नदी में छलांग लगा दी। उफनती नदी में किसान ने लहरों से लड़ते हुए दोनों बैलों की जान बचा ली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button