Betul News : वीडियो वॉयरल होने से आहत महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, मामले की जुटी में पुलिस
Betul News: Hurt by the video going viral, a woman committed suicide by consuming poisonous substance, police investigating the case
Betul News : बैतूल चौपना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला का वीडियो वॉयरल होने के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद आत्म हत्या कर ली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला चौपना -2 निवासी सरिता पति कमल विश्वास 29 वर्ष ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। महिला के उपचार के दौरान मौत हो गई।
महिला के पति कमल विश्वास ने पुलिस को बताया कि पत्नि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया। वहां इस वीडियों को देखने के बाद पति सदमें में आ गई और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे उपचार के पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया था यहां से जिला अस्पताल भर्ती कर दिया। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है। मृतिका का रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



