Betul News : नहाते समय खेड़ीसांवलीगढ़ के पास झरने में डूबा 12वीं का छात्र, सर्चिंग कार्य शुरू
Betul News: A young man drowned in a waterfall near KhediSanwaligarh while bathing, search operation started
Betul News : बैतूल झरने पर जाने और शेल्फी खिचने वह नहाने पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी लोग प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए झरने पहुंच रहे है। हादसों का शिकार हो रहे है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दोस्तों के साथ खेड़ी सांवलीगढ़ के पास स्थित झरने में नहाते समय एक युवक पानी में डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही खेड़ी सांवलीगढ़ पुलिस मौके पर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और झरमें में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल बाजार निवासी पियूष परिहार कक्षा 12वीं का छात्र है। रविवार को अपने दोस्तों के साथ खेड़ी सांवलीगढ़ स्थित कन्हैया कोल झरना गया था। झरने में नाहते समय युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। वहां मौजूद साथियों ने युवक को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। दोपहर को एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई भी सुराग नहीं लगा था।इसके पहले भी हो चुका है हादसा
खेड़ी सांवलीगढ़ स्थित झरने में इसके पहले भी हादसा हो चुका है। इसके बावजूद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। आदेश जारी करने के बाद भी यहां निगरानी नहीं रखी जाती जिसके कारण लोग प्राकृतिक झरना घूमने और प्राकृति विहंगम दृष्य देखने के लिए पहुंचते है। यहां झरनों पर पहुंचकर मोबाईल से सेल्फी व रील बनाकर नहाते है। ऐसे में लोग हादसे का शिकार हो जाते है। इसी झरने में एक वर्ष पहले एक युवती की डूबने से मौत हो गई है।



