Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, रक्षाबंधन पर मिलेगा 250 रुपये का गिफ्ट, भाईदूज से हर महीने मिलेगी इतनी राशि

Ladli Behna Yojana: Good news for beloved sisters, they will get a gift of Rs 250 on Rakshabandhan, this much amount will be given every month from Bhaidooj

Ladli Bahana Yojana
Ladli Bahana Yojana

Ladli Behna Yojana:  लाड़ली बहनों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा ऎलान किया है। रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहनों को 1250 रुपये के अलावा 250 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की है। यह राशि रक्षाबंधन के पहले खाते में डाल दी जाएगी। गिफ्ट मिलने की जानकारी से लाड़ली बहनों में खुशी का माहौल है।उल्लेखनीय है कि इस बार रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। अब कुछ ही दिन शेष रह गए है।

भाई दूज से मिलेंगे 1500 रुपये
मुख्यमंत्री ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि को बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा भाई दूज से लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलना शुरू हो जाएगा। राशि में बढ़ोतरी की जा रही है। आगामी 2028 तक राशि को धीरे- धीरे बढ़ाकर 3 हजार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button