Betul News : जिला अस्पताल में आपस में भीड़े परिजन लाखों रूपए कीमत की कीमती मशीन क्षतिग्रस्त

Betul News: Family members clashed with each other in the district hospital, expensive machines worth lakhs of rupees were damaged

Betul News : बैतूल जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भर्ती बच्चें को लेजाने को लेकर परिजन आपस में भीड़ गए। विवाद में अस्पताल की लाखों रूपए कीमत की मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। अस्पताल में मौजूद गार्डों ने तत्काल विवाद कर रहे परिजनों को पकड़कर अस्पताल चौकी के हवाले किया। सूचना मिलते ही आरएमओ डॉ. रानू वर्मा भी पीआईसीयू वार्ड पहुंचे और विवाद के संबंध में स्टाफ से चर्चा की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिहरगांव निवासी युवती का विवाह काटोल में हुआ। महिला का एक 6 माह का बच्चा है। पति और पत्नि के बीच चल रहे विवाद के कारण महिला बिहरगांव रह रही थी। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती किया। बच्चे की हालात गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। बच्चे की तबीयत खराब होने की जानकारी महिला ने पति को दी गई। पति बैतूल जिला अस्पताल पहुंचा इस बीच महिला के मायके पक्ष के लोगों और पति के बीच बच्चे को भोपाल लेजाने को लेकर विवाद हो गया है। दोनों पक्षों के लोग पीआईसीयू वार्ड में आपस में भीड़ गए। विवाद इतना बड़ गया कि एक दूसरे के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद पीआईसीयू वार्ड में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। वार्ड के सुरक्षा गार्ड ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन नहीं समझे, इसके बावजूद भी विवाद करते रहे। विवाद के दौरान हाथापाई में एबीजी मशीन टूट गई। विवाद की जानकारी लगते ही अन्य गार्ड मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों को समझाईश दी और विवाद करने वाले लोगों को पकड़कर अस्पताल चौकी के हवाले कर दिया।
मशीन टूटने से लाखों का हुआ नुकसान
विवाद में पीआईसीयू वार्ड की एबीजी मशीन टूट गई है। जिससे अस्पताल प्रशासन को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। एबीजी मशीन की सहायता से आक्सीजन, हिमोग्लोबीन, पीएच आदि का परीक्षण किया जाता है। इस मशीन की कीमत लाखों रूपए में है। मशीन के टूटने के कारण बच्चों के उपचार में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जैसे-तैसे यह मशीन जिला अस्पताल को उपलब्ध हुई थी, लेकिन विवाद में यह मशीन क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे विवाद की जांच कर रही है।
इनका कहना
परिजनों के आपसी विवाद में पीआईसीयू वार्ड की मशीन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी शिकायत अस्पताल चौकी से कर दी गई है।
डॉ. रानू वर्मा, आरएमओ, जिला चिकित्सालय बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button