MP News : मध्यप्रदेश के लाखों नियमित और संविदा कर्मचारियों के लिए सामने आई खुशखबरी

MP News: Good news has come for lakhs of regular and contract employees of Madhya Pradesh

MP News: मध्य प्रदेश के नियमित और संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। मध्य प्रदेश सरकार  पहली बार आगामी तीन वर्षों के लिए रोलिंग बजट तैयार करने जा रही है। इसकी झलक आगामी 2026 और 20 27 के बजट में देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारी और 5 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार ने  आगामी 3 वर्षों में 7.50 लाख नियमित कर्मचारियों और 5 लाख पेंशनर्स वेतन व पेंशन में नियमित बढ़ोतरी का खाका तैयार किया है। सरकार 2026-27, में 74 प्रतिशत, 2027-28 में 84 प्रतिशत और 2028-2029 में DA 94 प्रतिशत   तक पहुँच जाएगा। वेतन और पेंशन पर खर्च प्रतिवर्ष औसतन 3% बढ़ाया जाएगा।

संविदा कर्मियों का भी बढ़ेगा वेतन

इस रोलिंग बजट में सरकार ने संविदा कर्मचारियों को राहत दी है। सरकार प्रदेश के 2.50 लाख कर्मचारियों के वेतन में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। यह रोलिंग बजट आगामी 2047 तक विकसित मप्र पर केंद्रीत रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button