PM Kisan Nidhi : करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वी क़िस्त का इंतजार, जाने कब मिलेगी राशि

PM Kisan Nidhi: Crores of farmers are waiting for the 20th installment of PM Kisan Samman Nidhi, know when they will get the amount

PM Kisan Nidhi : देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त का इंतजार है। जुलाई माह की शुरुआत हो चुकी है। किसानों ने खरीफ फसल की बोवनी भी कर दी है। किसानों को अभी तक राशि नही मिली है। किसानों को बेसब्री  से पीएम सम्मान निधि का इंतजार है।
जानकारी के मुताबिक जल्दी ही किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री पीएम किसान सम्मान निधि की 20वी किस्त जारी कर सकते है। हालांकि अभी इसकी अधिकृत कोई पुष्टि नहीं हुई है।

किसानों को मिलते 6000 रुपये

उल्लेखनीय है कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 6000 की राशि दी जाती है। इस योजना का देश के करोड़ों किसानों को लाभ मिल रहा है। सरकार द्वारा यह राशि अलग-अलग तीन किस्तों में जारी की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button