Betul Today News : सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, दूसरी घटना में करंट लगने से युवक की गई जान

Betul Today News: Old man dies in road accident, in another incident a young man died due to electric shock

Betul Today News: बैतूल के साईंखेड़ा  थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बंसीलाल पिता गिरधर पवार (60) बाजार करने के लिए बिरूलबाजार गए थे। वापस घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में बंसीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल लाया गया। जहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मृतक का गुरुवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
बैतूल। कोतवाली थाने के अंतर्गत पाढर क्षेत्र के ग्राम मर्दवानी में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अस्सीलाल पिता झाम सिंग धुर्वे (33) निवासी मर्दवानी बुधवार घर पर बिजली के तार सुधार रहा था तभी युवक को करंट लग गया। परिजन गंभीर हालात में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक का गुरूवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button