MP News : मध्य प्रदेश पुलिस अब 5G की रफ्तार से करेगी काम, 80 हजार बीएसएनएल के सिम कार्ड एयरटेल में होंगे पोर्ट
MP News: Madhya Pradesh Police will now work at the speed of 5G, 80 thousand BSNL SIM cards will be ported to Airtel

MP News : मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मी बीएसएनएल सिम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अब पुलिसकर्मी जल्दी ही बीएसएनएल की सेवा को अलविदा कहने वाले हैं। दरअसल बीएसएनल का खराब नेटवर्क और इंटरनेट सेवा अच्छे से उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस कर्मियों को ऑनलाइन कामकाज में दिक्कतों को सब का सामना करना पड़ता है। इसलिए अब इस बीएसएनएल की सिम को पोर्ट करके एयरटेल में बदला जाएगा। अब मध्य प्रदेश पुलिस एयरटेल की सेवा में 5G की रफ्तार में काम करेगी। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 80000 से अधिक बीएसएनएल के नंबर एयरटेल में पोर्ट किए जाएंगे।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विभाग अब बीएसएनएल कि सभी सिम बन्द करने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आने वाले समय मे पुलिस कर्मियों के पास बीएसएनएल नहीं बल्कि एयरटेल कम्पनी सिम कार्ड रहेंगे। बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि बीएसएनएल के कमजोर नेटवर्क के चलते विभागीय कार्यों में जहां विलंब का सामना कर्मचारियो को करना पड़ रहा था। वहीं कई जरूरी फाइलों के आदान प्रदान में भी बेवजह समय की बर्बादी भी हो रही थी। इसलिए पुलिस कर्मियों के पास बीएसएनल सरकारी नंबर और एयरटेल में पोर्ट किए जाएंगे।
बैतूल में 800 से अधिक सिम कार्ड होंगे पोर्ट
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्तमान में बैतूल जिले के 20 थानों और 19 चौकियों में पदस्थ सैकड़ो पुलिस कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अभी तक सभी अधिकारी कर्मचारी बीएसएनएल यानी भारत संचार लिमिटेड की मोबाइल सिम उपयोग कर रहे थे। लेकिन कम्पनी के कमजोर नेटवर्क के चलते, फील्ड में तैनात अधीकारियों , कर्मचारियो के बीच सूचनाओं के आदान प्रदान में काफी दिक्कतें महसूस की जा रही थीं। सबसे ज्यादा परेशानी उन अधीकारियों को उठाना पड़ रहा था। जिन्हें किसी भी घटना की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारीयों को देना होता है। दूर दराज के इलाकों में ज्यादा दिक्कतें होने लगी थी। जिसके चलते फील्ड में तैनात अधिकारीयों को उच्च अधिकारियों की नाराजगी भी झेलना पड़ रहा था। एसपी निश्चल एन झारिया के मुताबिक कमजोर नेटवर्क के चलते विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उच्च अधिकारियों द्वारा किसी भी मामले से सम्बंधित फाइल समय सीमा के भीतर मांगने पर तत्काल देना होता है। लेकिन नेटवर्क नहीं होने से काम मे भी लेट लतीफी आमबात हो चुकी थी। इन्ही सब दिक्कतों को देखते हुए। पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार पुलिस विभाग में नेटवर्क कम्पनी बदली जा रही है। जिले के विभिन्न थाने और चौकियों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियो को अगले कुछ समय मे एयरटेल कम्पनी के सिम कार्ड प्रदान किये जायेंगे।रेडियो शाखा प्रभारी बलराम सिंह बघेल ने बताया कि वर्तमान में करीब 30एयरटेल सिम शाखा को प्राप्त हुई हैं। अगले चरण में लगभग 825 सिम प्राप्त होना है। जिन्हें पुलिस कर्मचारियो को वितरित किया जाएगा।



