Betul Road Accident : यात्री बस और ट्रक की टक्कर 30 लोग घायल, खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को निकाल बाहर

Betul Road Accident: 30 people injured in collision between a passenger bus and a truck, passengers were taken out by breaking the windows

Oplus_131072

Betul Road Accident : बैतूल-  नागपुर हाइवे मुलताई परमंडल के पास शुक्रवार सुबह यात्री बस और ट्रक की भिंड़त हो गई। हादसे में 30 यात्री घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुलताई से बैतूल जा रही खान ट्रेवल्स की बस सुबह 11:30 बजे ग्राम परमंडल के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में 30 यात्री घायल हो गए हैं। कई यात्री बस में फंस गए थे जिन्हें खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक हाईवे पर क्रॉसिंग करते समय हुआ है। सूचना मिलती ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना मिलती की पुलिस मौके पर पहुंची है पटना स्थल का जायजा लिया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button