Betul Road Accident : सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भागे
Betul Road Accident: Two youths died in road accidents, unknown driver hit them and fled
Betul Road Accident : बैतूल। बैतूल-इंदौर मार्ग पर हुए दो सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों हादसों में अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ग्राम भडूस के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गढ़ा चिचोली निवासी सुनील पिता रामू परते (30) की मौत हो गई। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा सड़क हादसा वाटर पार्क खेड़ीसांवलीगढ़ के पास गुरुवार सुबह हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हरिराम पिता लक्ष्मण धुर्वे (20) निवासी दादूढाना झल्लार की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है।



