MP News : आनलाइन उपस्थिति लगाने में उलझे शिक्षक, स्कूलों में घंटों तक पढ़ाई हो रही प्रभावित

MP News: Teachers are busy in marking their online attendance, studies in schools are getting affected for hours

MP News :  हाल ही में सरकार ने एप के माध्यम से शिक्षकों की आनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है, लेकिन इसमें उलझने बढ़ गई है। शिक्षक आनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में उलझे हुए हैं। इसके कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। एप में कई प्रकार की खामियां है, जिसके कारण शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने 1 जुलाई से एप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति आनलाइन अनिवार्य कर दी है। पहले दिन तो स्कूलों में नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला। स्कूल पहुंचे शिक्षक आनलाइन एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के लिए घंटों तक उलझे नजर आए। क्लास में बैठे विद्यार्थी शिक्षकों का इंतजार करते रहे। शिक्षकों का कहना है कि एप में कई खामियां आ रही हैं, जिसे अब तक दुुरुस्त नहीं किया है। आनलाइन उपस्थिति दर्ज करते समय बार-बार व्यवधान आ रहा था, इसलिए उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए। शासन की ओर से शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए थे कि आनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है। शिक्षक भी घंटों तक उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास करते रहे।
वेतन काटने की चेतावनी 
आनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के साथ-साथ वेतन में कटौती करने के आदेश भी दिए है। ऐसे में शिक्षकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। पहले दिन तो अधिकतर शिक्षक आनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए। इसमें शिक्षकों को अपनी सेल्फी लेकर अपलोड करना होता है। शासन ने लापरवाह शिक्षकों पर लगाम कसने के लिए एप की शुरुआत तो कर दी, लेकिन एप में जो खामियां आ रही हैं, उससे  शिक्षक परेशान होना पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि भले ही स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो, लेकिन शिक्षकों को आनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में ज्यादा ध्यान देना पड़ रहा है।
इनका कहना….
पहले दिन कई शिक्षकों द्वारा आनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए। एप में कई प्रकार की समस्या आने की जानकारी मिली है। जल्द ही इसमें सुधार किया जाएगा।
अनिल कुशवाह, जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button