MP Rain Alert : मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, भोपाल सहित अन्य संभागों में बारिश का अलर्ट, बैतूल में सतपुड़ा डेम के 5 गेट खोले
MP Rain Alert: Rain alert in Narmadapuram, Bhopal and other divisions of Madhya Pradesh, 5 gates of Satpura Dam opened in Betul

MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम होने के कारण बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। बालाघाट, सिवनी, भिंड सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग भोपाल ने रविवार को जारी के लिए एडवाइजरी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश सिहोर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शिवपुरी, श्योपुरकता, सिगरौली, सीधी, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर, पांढुरना में तेज बारिश होने की संभावना है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।


