Betul Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Betul Road Accident: Unknown vehicle hits bike, young man dies, one seriously injured

Betul Road Accident : बैतूल बोरदेही-मुलताई मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 9 बजे बोरदेही-मुलताई मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में विजय पिता सुकाली मर्सकोले (22) निवासी गजाढाना, करण उईके गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया गया। हालात गंभीर होने पर दोनों को रात में ही जिला चिकित्सालय बैतूल रैफर किया गया। जिला अस्पताल में लाते समय विजय मर्सकोले की मौत हो गई। मृतक का रविवार को जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं करण का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है। इधर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button