Betul Road Accident : यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, हादसे में बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Betul Road Accident: Passenger bus hits bike, young man dies a painful death, angry villagers blocked the road after the accident

Betul Road Accident : भोपाल- बैतूल हाईवे पर यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलती एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंचे गए।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लगभग 8 बजे बैतूल के पाढर ग्राम नीमपानी ने पास फौजदार बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में पलासपानी निवासी गुलशन पिता डोमा उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पाढऱ के साप्ताहिक बाजार से गाँव वापस लौट रहा था तभी हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक फोरलेन पर क्रासिंग नही होने के कारण युवक विपरीत दिशा से आ रहा था। हाइवे किनारे कई बड़े वाहन खड़े होने के कर बाइक सवार हो हाइवे के बीच आना पड़ा तभी हादसा हो गया।
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने हाइवे पर ही चक्काजाम कर दिया । सूचना मिलते ही फौरन SDM और पुलिस मौके पर पहुँच गई। काफी समय तक चक्काजाम कर प्रदर्शन जारी रहा। अधिकारियों की समझाइश पर ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां कई हादसे हो चुके है। हाइवे पर क्रॉसिंग नहीं है। प्रशासन ने कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये है।



