MP News: मध्य प्रदेश में 2 लाख से अधिक सरकारी पदों पर आएगी वैकेंसी, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य में 2 लाख से अधिक सरकारी पदों पर वैकेंसी आने वाली है। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि जल्द से जल्द वैकेंसी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मंगलवार को हुए कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 2 लाख से अधिक सरकारी पदों पर बहाली होगी।

जल्द शुरू होगा प्रमोशन (MP News)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रमोशन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। 9 साल से प्रमोशन रुका हुआ था लेकिन अब प्रमोशन में देरी नहीं की जाएगी।

प्रमोशन में मिलेगा आरक्षण

इस बार प्रमोशन आरक्षण के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले आरक्षित पद भरे जाएंगे इसके बाद ही किसी अन्य को मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है की सबसे पहले एससी एसटी और ओबीसी के पदों को आरक्षण के आधार पर प्रमोशन मिलेगा इसके बाद ही अन्य लोगों को प्रमोशन में मौका मिलेगा।

Also Read:MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, बड़वानी और खंडवा में जोरदार बारिश, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

वैकेंसी के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जिन विभागों में पद खाली है उनका विवरण मांगा है ताकि खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके। मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस प्रयास से राज्य की बेरोजगारी कम होगी।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों का खत्म होगा 9 साल का इंतजार, जल्द मिलेगा प्रमोशन, पढ़े ताजा अपडेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button