MP News: मध्य प्रदेश की महिलाओं को हर महीने ₹5000 देंगे CM मोहन यादव, जबलपुर से किया ऐलान

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य में लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना सहित कई शानदार योजनाएं चलाई जा रही है। अब मध्य प्रदेश की गारमेंट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को ₹5000 का इंसेंटिव मिलेगा।
मध्य प्रदेश की महिलाओं को हर महीने मिलेगा ₹5000 (MP News)
जबलपुर से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी की और इसके साथ ही ऐलान किया कि मध्य प्रदेश की गारमेंट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को हर महीने ₹5000 का इंसेंटिव दिया जाएगा।
अगले महीना से बढ़कर मिलेगा लाडली बहना योजना की राशि
रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। लाडली बहनों को लाडली बहना योजना की राशि रक्षाबंधन से 250 रुपए बढ़कर मिलेगा यानी कि अब लाडली बहनों के खाते में सीधा ₹1500 आएगा।
सरकारी नौकरी में मिलेगा आरक्षण
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी में भी महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। जल्दी राज्य में कई पदों पर बंपर वैकेंसी होगी जिसमें लाडली बहनों को आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा।



