Ticket booking new rule: 1 जुलाई 2025 से ये लोग बुक नहीं कर पाएंगे ट्रेन टिकट, जानें रेलवे का नया नियम वरना बढ़ेगी परेशानी

Ticket booking new rule: ट्रेन से सफर करना बेहद आरामदायक होता है। लंबी दूरी हो या छोटी दूरी हो कम खर्च में आराम से ट्रेन से सफर किया जा सकता है। कई बार ऐसा होता है अचानक से हमें सफर करना पड़ता है और ऐसे में हम तत्काल टिकट कोटा से टिकट बुक करते हैं। आप भी अगर तत्काल टिकट कोटा से टिकट बुक करते हैं तो आपको रेलवे के नए नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
1 जुलाई से बदल जाएगा नियम (Ticket booking new rule)
1 जुलाई 2025 से रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करने वाला है। आपका टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है। 1 जुलाई 2025 से जिनका अकाउंट आधार से लिंक नहीं होगा उनका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।
रेलवे में टिकट बुकिंग में धांधली रोकने के लिए और एजेंटो पर लगाम लगाने के लिए यह नया नियम बनाया है। अब केवल वे लगी तत्काल टिकट बुकिंग कर पाएंगे जिन्होंने अपना आईआरसीटीसी प्रोफाइल आधार से लिंक किया है और उनका वेरिफिकेशन पूरा हो गया है।
15 जुलाई से ओटीपी होगा जरूरी
15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने पर आपका आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद ही आप टिकट बुक कर पाएंगे। एजेंट पर भी रेलवे ने लगाम लगाया है और अब एजेंट तत्काल टिकट बुकिंग विंडो खुलने पर 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
इस तरह आईआरसीटीसी प्रोफाइल आधार से कर सकते हैं लिंक
IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉगइन करें.
‘My Account’ सेक्शन में जाकर ‘Link Your Aadhaar’ ऑप्शन चुनें.
अपना आधार नंबर और नाम भरें, फिर रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को डालकर सबमिट करें.
बस, आपका अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा.

