Madhya Pradesh news: राजधानी भोपाल से इन गांवों तक चलेंगी लो फ्लोर बसें, जुड़ेंगे ये 6 नए रूट

Madhya Pradesh news
Madhya Pradesh news

Madhya Pradesh news: राजधानी भोपाल से 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव तक लो फ्लोर बसों का संचालन किया जाएगा। गांव से राजधानी की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बसों का संचालन करने का फैसला लिया गया है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड के द्वारा अपने बस नेटवर्क का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है। अब अब्दुल्लागंज फंदा भंवरी अचारपुरा जैसे कस्बों तक भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की बसों का संचालन किया जाएगा।

6 रुट्स पर नए बसों का होगा संचालन (Madhya Pradesh news)

बीसीएलएल ने कैबिनेट मंजूरी के लिए अपना प्रस्ताव तैयार कर लिया है। पहले 24 रुटों पर बस चलाया जाता था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 करने की योजना बनाई गई है। कंपनी ने दावा किया है कि बसों के संचालन से आसपास के गावों के लोग राजधानी भोपाल की यात्रा आसानी से कर पाएंगे।

लंबे समय से लोग कर रहे थे सरकारी बसों की मांग

इन रूट के लोग लंबे समय से सरकारी बसों की मांग कर रहे थे और अब उनका मांग पूरा होने वाला है। सरकार के द्वारा इन रूटों पर सरकारी बसों का संचालन किया जाएगा जिससे सफर करने वाले यात्रियों को बेहद सुविधा होगी। बेसन के संचालन से सबसे ज्यादा फायदा नौकरीपेशा लोग और छात्रों को होने वाला है।

इन रुटों पर बसों का होगा संचालन

 

औबेदुल्लागंज

● फंदा

● भौंरी

● अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया

● अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी, सूखी सेवनिया

● रातापानी अभयारण्य

● परवलिया सड़क

● कान्हासैया

 

Also Read:MP monsoon update: 18 जून को मध्य प्रदेश में एंट्री लेगा मानसून, इन जिलों में बारिश से मचेगी तबाही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button