MP News: मप्र में प्रमोशन में एससी एसटी वर्ग को मिलेगा आरक्षण, पहले भरे जाएंगे आरक्षित पद, जानिए क्या है सरकार की तैयारी

MP News
MP News

 

MP News: लंबे समय से रुका प्रमोशन एक बार फिर से शुरू होने वाला है। मोहन सरकार के कैबिनेट बैठक में प्रमोशन को लेकर सहमति बन गई है और अगली बैठक में इसके लिए नया प्रस्ताव लाया जाएगा। प्रमोशन में आरक्षण के ड्राफ्ट पर भी सहमति बनाई गई है। प्रमोशन में एससी एसटी वर्ग को विशेष आरक्षण दिया जाएगा।

एससी एसटी वर्ग को मिलेगा आरक्षण (MP News)

प्रमोशन में एससी एसटी वर्ग को विशेष आरक्षण मिलेगा। एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 16% और एसटी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 20% आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

इस बार प्रमोशन की लिस्ट क्लास के आधार पर बनाया जाएगा। क्लास वन के अधिकारियों को मेरिट के आधार पर प्रमोशन मिलेगा वही क्लास 2 और नीचे के कर्मचारियों को seniority-cum-merit के आधार पर प्रमोशन दिया जाएगा। प्रमोशन के दौरान गोपनीय चरित्रावली को बेहद अहम माना जाएगा।

नए नियम के अनुसार प्रमोशन के लिए पिछले दो सालों की ACR में कम से कम एक आउटस्टैंडिंग होना जरूरी है या फिर 7 साल में चार बार ए प्लस होना जरूरी है। अगर इनमें से कुछ नहीं होगा तो कर्मचारी का नाम DPC में नहीं जोड़ा जाएगा। पहले ऐसे मामलों में पद को खाली छोड़ दिया जाता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया जाएगा।

Also Read:MP transfer news : मप्र में चली तबादला एक्सप्रेस, तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button