Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी की हत्या के लिए कातिल सोनम ने मेघालय शहर को ही क्यों चुना? सच्चाई जान रह जाएंगे सन्न

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। पत्नी के साथ हनीमून मनाने मेघालय गए राजा रघुवंशी को उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही मार डाला। यह हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। राजा रघुवंशी की बॉडी मिलने के बाद पुलिस को ऐसा लगा था कि मानव तस्करी में यह हत्या हुई है। राजा की पत्नी सोनम भी कई दिनों से गायब थी लेकिन सोनम रघुवंशी अचानक से उत्तर प्रदेश के एक ढाबे पर पकड़ी गई।
सोनम ने ही कराई है राजा की हत्या (Raja Raghuvanshi murder case)
राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही कराई है। सोनम काफी और लंबे समय से राज नाम के एक व्यक्ति के साथ चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनके अफेयर के बारे में उनकी मां को अच्छी तरह से पता था और सोनम राजा रघुवंशी के साथ अपनी शादी को लेकर काफी नाराज थी।
सोनम नहीं राजा रघुवंशी के साथ हनीमून प्लान किया और टिकट भी खुद ब खुद बुक कर लिया। राजा की मां ने बताया कि सोनम ने अप टिकट तो बुक किया लेकिन डाउन टिकट बुक नहीं किया था। पूरे देश में राजा रघुवंशी मर्डर केस को लेकर गुस्सा देखने को मिल रहा है और लोग सोनम को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
राजा की हत्या के लिए सोनम ने मेघालय ही क्यों चुना?
मेघालय पुलिस अभी इस गुथी को सुलझा नहीं पाई है कि राजा की हत्या के लिए सोनम रघुवंशी ने मेघालय शहर को ही क्यों चुना लेकिन मेघालय के सीएम ने दावा किया है कि सोनम रघुवंशी ने गूगल मैप्स से पता किया होगा कि मेघालय में काफी सुनसान एरिया है। यहां हत्या जैसी घटना को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है लेकिन उसे पता नहीं था कि हम अपने स्टेट को बदनाम नहीं होने देंगे और अपराधी को हर हाल में पड़कर सलाखों के पीछे करेंगे।



