MP News Today: खुशखबरी! मप्र में 39900km नई पक्की सड़कों सहित हजारों पुल-पुलियाओं का होगा निर्माण, जाने पूरी खबर

MP News Today: मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में 39900 km नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा जिसमें ग्रामीण सड़कों सहित पुल-पुलियां भी शामिल होंगी। मोहन सरकार ने मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना को मंजूरी दे दी है। राज्य में 20600 मजरे टोले चिन्हित किए गए हैं जहां नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
पक्की सड़कों का होगा निर्माण (MP News Today)
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 39900 किलोमीटर नई लंबी पक्की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य में 21630 करोड रुपए का खर्च आने वाला है। विभिन्न सड़कों का निर्माण होने से राज्य की यातायात व्यवस्था काफी अच्छी हो जाएगी।
बारिश के दौरान यात्रा में नहीं होगी परेशानी
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह होगा की सड़कों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र शहरों से जुड़ जाएंगे। बारिश के दौरान लोगों को यात्रा करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। गांव के लोगों को नदी नालो और कच्ची सड़कों की वजह से होने वाली परेशानियां अब खत्म हो जाएगी।
दो चरणों में पूरा होगा कार्य
मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के अंतर्गत दो चरणों में कार्य पूरा किया जाएगा। पहले चरण 2025-26 से 2029-30 तक चलेगा, वही दूसरा चरण 2030-31 से 2034-35 तक चलेगा। इस दौरान 3900 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा जिससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की सड़क व्यवस्था काफी अच्छी हो जाएगी।
Also Read:MP Today News: विधायक हेमंत के प्रयास से 27.75 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क



