MP Today News: विधायक हेमंत के प्रयास से 27.75 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
MP Today News: Road will be built at a cost of 27.75 crores due to efforts of MLA Hemant

MP Today News: विधानसभा क्षेत्र बैतूल के ग्रामीण और शहरी इलाकों में सुगम आवागमन के लिए क्षेत्रीय विधायक हेमंत खण्डेलवाल द्वारा विशेष प्रयास कर शासन स्तर से सड़कों सहित पुल पुलियाओं की स्वीकृति करवाई जा रही है। जिला मुख्यालय बैतूल मे सुगम आवगमन के लिए थाना चौक से लल्ली चौक, नेहरू पार्क तक लगभग तीन करोड़ रुपए से दो किमी व्हाइट टापिंग सीसी रोड की सौगात देनें के बाद बैतूल विधायक द्वारा बैतूल गंज सेन्ट्रल स्कूल से रेल्वे स्टेशन ,अंडरब्रिज,नागपुर नाका,करबला ब्रिज तक 27.75 करोड़ रुपए लागत की 2850 मीटर सीसी रोड स्वीकृत कराई है। उक्त रोड निर्माण के बाद बैतूल शहर की आठनेर बड़ोरा और करबला ब्रिज-तितली चैराहा से फोरलेन के लिए सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। साथ ही बैतूल शहर में आवागमन सुलभ होने से बार-बार लगनें वाले ट्रेफिक जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी।
डिवाइडर-इलेक्ट्रिफिकेशन युक्त बनेगी टू लेन सड़क
बैतूल नगर में सुलभ आवागमन के लिए बैतूल विधायक के विशेष प्रयासों से शहरी सुधार कार्यक्रम योजना अंतर्गत लगभग पौने 29 करोड़ की लागत से 2850 मीटर टू लेन सीसी रोड स्वीकृत हुई है। सेन्ट्रल स्कूल गंज बैतूल से रेल्वे स्टेशन, अंडर ब्रिज, नागपुर नाका, करबला ब्रिज तक टू लेन सीसी रोड निर्माण के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा तकनीकि स्वीकृति जारी की जा चुकी है। वित्तीय सैद्धांतिक स्वीकृति की कार्यवाही प्रचलन में है।
उल्लेखनीय है कि 2850 मीटर लम्बी उक्त सड़क 24 मीटर चौड़ी रहेगी। साथ ही डिवाइडर युक्त टू लेन सड़क मे सेन्ट्रल पोल लगाकर विघुतीकरण किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर पक्की नाली,फुटपाथ एवं यूटिलिटी डक्ट का निर्माण भी होगा।
बार-बार लगने वाल जाम से मिलेगी मुक्ति
जिला मुख्यालय के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्रों कोठी बाजार और गंज में उच्च गुणवत्ता की सड़को का निर्माण होनें से आवागमन सुलभ होगा और बार बार लगने वाले ट्रेफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। बैतूल शहर की व्यस्तम सड़को में से एक स्टेशन मार्ग गंज मे अक्सर जाम लगने और आवागमन अवरूद्ध होने से लंबे समय से उक्त मार्ग के निर्माण की माॅग की जा रही थी। बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल ने सुलभ आवागमन के लिए उक्त सड़क स्वीकृत करवाई है। सेन्ट्रल स्कूल गंज से रेल्वे स्टेशन,अंडर ब्रिज, नागपुर नाका,करबला ब्रिज तक 24 मीटर चौड़ी टू लेन सीसी रोड का निर्माण होनें के बाद यातायात सुगम हो जाएगा। उक्त सड़क निर्माण के बाद बड़ोरा ,आठनेर एवं 18 करोड़ की लागत से स्वीकृत करबला ब्रिज व तितली चौराहे से फोरलेन की बैतूल शहर की कनेक्टिविटी भी सुगम हो जाएगी।


