Betul Crime News : रेस्टोरेंट पर कोतवाली पुलिस का छापा, 6 किलों मांस बरामद, दो को हिरासत में लिया

Betul Crime News: Kotwali police raids restaurant, 6 kgs of meat recovered, two detained

Betul Crime News :  कोतवाली बैतूल पुलिस ने रविवार की रात की एक रेस्टोरेंट छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट से मांस बरामद किया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि 8 जून की रात  लगभग 11:30 बजे थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि YG KING रेस्टोरेंट, ईटारसी रोड बैतूल के पीछे बने किचन में गौमांस पकाया जा रहा है। सूचना पर  पुलिस अधीक्षक बैतूल  निश्चल एन. झारिया द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

6 किलो मांस बरामद किया

 कोतवाली पुलिस टीम ने फूड इंस्पेक्टर संदीप पाटिल एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल चौहान की उपस्थिति में घटनास्थल पर दबिश दी।
मौके पर रेस्टोरेंट किचन से लगभग 06 किलोग्राम मांस बरामद हुआ, जिसकी गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर प्रथक से सैम्पल लेकर फॉरेंसिक जांच हेतु मथुरा (उत्तर प्रदेश) की प्रयोगशाला भेजा गया। शेष मांस को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।
 समीर खान पिता जहीर खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी पुराना बैल बाजार, छिंदवाड़ा और अनुपम पिता जॉन रॉबर्ट, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोतीढाना चर्च कंपाउंड, शाहपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सैम्पल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई में रही इनकी अहम

भूमिका निरीक्षक रविकांत डेहरिया, फूड इंस्पेक्टर संदीप पाटिल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल चौहान, नायब तहसीलदार श्री जी.डी. पाठे, सउनि अजय अजनेरिया, प्र.आर. 64 तरुण पटेल,  प्र.आर. 164 शुभम चौबे, आर. 528 महेश, आर. 703 प्रदीप, आर. 302 अमरदास, आर. 722 कमलेश, आर. 430 चंद्रपाल शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button