Betul News : सेवा संकल्प अभियान के कार्यों में लापरवाही पर 5 पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायक को नोटिस

Betul News: Notices issued to 5 Panchayat Secretaries and an Employment Assistant for negligence in 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service Commitment Campaign) tasks.

Betul News : बैतूल सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सौंपे गए कार्यों में लापरवाही बरतने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने पर जिला पंचायत बैतूल द्वारा 5 पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में नदी-नालों के बहते पानी को रोकने के उद्देश्य से पूर्व से निर्मित स्टॉप डैम में कड़ी शटर लगाने तथा बोरी बंधान का कार्य कराया जाना था। संबंधित कर्मचारियों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में उक्त कार्य पूर्ण नहीं किए जाने पर जिला पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई की है।

––इन कर्मचारियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई—

जनपद पंचायत भैंसदेही की ग्राम पंचायत चिल्कापुर सचिव एवं रामघाटी प्रभारी सचिव  ज्ञानराव मौसिक, ग्राम पंचायत निपान्या सचिव एवं गदराझिरी में पदस्थ प्रभारी सचिव  रामदास सलामे, जनपद पंचायत शाहपुर की ग्राम पंचायत भयावाड़ी के सचिव श् सुरेश सिरोरिया, जनपद पंचायत भीमपुर की ग्राम पंचायत रातामाटी सचिव एवं डोकिया के प्रभारी सचिव  विजय कवड़े तथा ग्राम पंचायत बेला के ग्राम रोजगार सहायक एवं प्रभारी सचिव  सुरेश विश्वकर्मा के विरुद्ध भी कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button