MP Teacher News : मध्यप्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
MP Teacher News: Good news for lakhs of teachers of Madhya Pradesh, government took a big step

MP Teacher News : मध्यप्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश की डॉ मोहन सरकार ने शिक्षकों को चौथा समयमान वेतनमान देने का रास्ता साफ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार में लगभग डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को चौथा समयमान वेतनमान देने की तैयारी तेज कर दी है। सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में मंजूरी के लिए मुख्य सचिव कार्यालय को भेज दिया है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर कभी भी मोहर लगा सकती है। चौथा समयमान वेतनमान लागू होने के बाद शिक्षकों का वेतन 3000 से लेकर 7000 रुपए तक बढ़ जाएगा। कई विभागों में चौथा समयमान वेतनमान लागू कर दिया लेकिन शिक्षक अभी भी वंचित है। मोहन सरकार कैबिनेट की बैठक में इस पर जल्द फैसला ले सकती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षकों को चौथा समयमान वेतनमान दिए जाने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा पर वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा अमल किया जाएगा।



