MP Weather : भोपाल , नर्मदापुरम, इंदौर सहित कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
MP Weather: Alert of rain with thunderstorm in many districts including Bhopal, Narmadapuram, Indore
MP Weather: मध्य प्रदेश के कई जिलों कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग भोपाल में शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताएं कि अगली 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा खरगोन, सिंगरौली, सीधी अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाडा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, जिलों बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के भोपाल, विदिशा, रायसेन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरेना, श्योपुरकला नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में। बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर जिले में तेज हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सिनोष्टिक मौसमी परिस्थितियां
निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण कोंकण तट से दूर पूर्व मध्य अरब सागर पर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और और अधिक तीव्र होकर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।
एक ट्रफ़ पूर्व मध्य अरब सागर पर बने निम्न दबाव क्षेत्र से दक्षिण कोंकण तट, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मराठवाड़ा और उत्तरी तेलंगाना से होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक माध्य समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी ऊपर विस्तृत है।
चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी हरियाणा और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
एक चक्रवातीय परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
एक ट्रफ़ मध्य पाकिस्तान पर चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी पर विस्तृत है।



