Betul Today News: महाराष्ट्र के जुआरियों के लिये पनाहगार बना बैतूल, साईंखेड़ा क्षेत्र और बिसनूर में चल रही जुआ की फड़
Betul Today News: Betul has become a haven for gamblers from Maharashtra, gambling dens are running in Saikheda area and Bisnur

Betul Today News: बैतूल जिले के दो अलग-अलग क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ संचालित हो रहा है। इन जुआ के अड्डो पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जुआरी लाखों का दावा लगा रहे है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के थाना साईंखेड़ा गाँव क्षेत्र और मुलताई थाना के ग्राम बिसनूर इन दिनों बड़े स्तर पर जुआ संचालित हो रहा है। यहां दाव लगाने के लिए जिले भर और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में जुआरी पहुँच रहे है। साईंखेड़ा के अलग-अलग गावों में जुआ संचालित है। जुए के कारण ग्रामीण भी परेशान है। इधर बिसनूर भी जुआरियों का अड्डा बना है।
सूत्र बताते है कि यहाँ लाखों दाव लगते है। यहाँ एक युवक सक्रियता से जुआ संचालित कर रहा है। कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। जुआरियों के कारण गांव क्षेत्र में माहौल बिगड़ते जा रहा है।



