MP News: मप्र में बनी बिजली से रोशन होगा पूरा देश, इस शहर में लगेगा 2800 मेगावाट का न्यूक्लियर पावर प्लांट

MP News: मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार के द्वारा राज्य के शिवपुरी जिले के नरवर तहसील स्थित भीमपुर गांव में देश के एक बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने की हरी झंडी दे दी गई है। न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड को भेजे गए आधिकारिक पत्र के अनुसार इसकी क्षमता 2800 मेगावाट तक होगी और इसके साथ ही 700 700 मेगावाट की चार यूनिट भी लगाई जाएगी।
राज्य सरकार के इस परियोजना से केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की बिजली की जरूरत से पूरी होगी। आपको बता दे की भीमपुर क्षेत्र में स्थिर वातावरण ठंडा मौसम और पर्याप्त जल स्रोत उपलब्ध है जिसके वजह से यहां हाईटेक प्लांट को पंख मिलेगा और इस प्लांट को लगाने में किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी।

मड़ीखेड़ा का पानी करेगा न्यूक्लियर यूनिट को पावरफुल (MP News)
आपको बता दे कि इस प्रोजेक्ट के लिए जरूरी जलापूर्ति मानीखेड़ा डैम से पूरी की जाएगी। इसके लिए 120 MCM वाटर बराज और 40 एमसीएम बैलेंसिंग रिजर्व बल की योजना तैयार हो चुकी है। जमीन की पहचान और सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है और जल्द ही इस काम को पूरा कर दिया जाएगा।

Also Read:MP News: मप्र के इन हाइवे पर खर्च होंगे 33 हजार करोड़, इन जिलों में कॉरिडोर और रिंग रोड भी बनेंगे
आपको बता दे की मध्य प्रदेश में अभी किसी भी तरह का परमाणु संयंत्र स्थापित नहीं किया गया है। राज्य के भीमपुर में स्थित होने वाले इस न्यूक्लियर संयंत्र से मध्य प्रदेश के विकास को पंख लगेंगे। यहां पावर प्लांट लगने से रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।



