Betul Today News: जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, नहीं पहुंचे इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर
Betul Today News: Serious negligence in district hospital, emergency duty doctor did not arrive
Betul Today News: जिला अस्पताल में एक डॉक्टर की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इमरजेंसी ड्यूटी होने के बावजूद भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इस तरह के लापरवाह डॉक्टरों के कारण आए दोनों मरीजों को परेशान होना पड़ता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात 8 बजे से डॉ दिलीप घोड़की की जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी थी। डॉ घोड़की ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जब अस्पताल के डॉक्टरों ने डॉक्टर घोड़के को फोन किया फोन स्विच ऑफ आने लगा है। रात 10 बजे तक डॉ धोड़की ड्यूटी पर नहीं आए थे।अस्पताल प्रबंधन को आनन फानन में दूसरे डॉक्टर को इमरजेंसी बुलाना पड़ा। डॉ घोड़की के नही आने पर तत्काल कुछ घंटे के लिए व्यवस्था बनाने डॉक्टर रुपेश पद्माकर ने मोर्चा संभाला। इमरजेंसी ड्यूटी में अचानक नहीं आना गंभीर लापरवाही सामने आई है। ऐसी स्थिति में कोई गंभीर मरीज आने पर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है। अधिकारियों के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि डॉ घोड़की ने यह पहली बार ऐसा नही किया इसके पहले भी इमरजेंसी ड्यूटी होने के बावजूद नदारत रहे हैं।
इनका कहना है…
इमरजेंसी ड्यूटी होने के बावजूद ड्यूटी पर नहीं आना गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ राजेश परिहार
सीएमएचओ बैतूल
डॉक्टर घोड़की की लापरवाही सामने आई है। डॉक्टर घोड़की के इमरजेंसी ड्यूटी पर नहीं आने पर तत्काल दूसरी व्यवस्था बनानी पड़ी है। कार्रवाई के लिए सीएमएचओ को पत्र लिखा जाएगा। इसके पहले भी वे इमरजेंसी में नही आये है।
डॉ जगदीश घोरे सिविल सर्जन बैतूल



