MP News: मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, 531 करोड़ से बदलेगी 4 जिलों की तस्वीर

MP News: मध्य प्रदेश सरकार राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयत्न कर रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य से गुजर रहे नेशनल हाईवे 34 के हिस्से को अपग्रेड करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने इस बात की जानकारी खुद एक्स पर एक पोस्ट करके दी।
531.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति (MP News)
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के शाहगंज बक्सवाहा नरसिंहगढ़ दमोह से दशमलव 50 किलोमीटर लंबाई के खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन में अपग्रेड करने के लिए 531.84 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
इसके लिए बनाए जाएंगे 4 बायपास
केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा कि नेशनल हाईवे-34 उत्तराखंड के गंगोत्री धाम को मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर) पर लखनादौन से जोड़ता है। शाहगढ़-दमोह खंड के उन्नयन में 5 प्रमुख पुल, बक्सवाहा, भटेरा, नरसिंहगढ़ और पिपरिया चंपत में 4 बाईपास और दमोह के निर्मित क्षेत्रों में सर्विस/स्लिप रोड (दोनों तरफ 1.3 किलोमीटर) शामिल हैं।
इस राजमार्ग के जुड़ने से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी और आर्थिक विकास को भी तेजी से बढ़ावा मिलेगा। इससे सफर में काफी आसानी होगी और लोगों को किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Also Read: MP Transfer News : मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर तबादले, कई जिलों के अधिकारी बदले, जारी हुई लिस्ट



