MP News: मप्र के इस शहर में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा गौधाम, गायों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, देखिए डीटेल्स

MP News: मध्य प्रदेश के मनगवां में राज्य का सबसे बड़ा गौधाम बनने वाला है जो कि लगभग 1303 एकड़ में बनेगा। इसे बनाने में लगभग 71 करोड रुपए से अधिक खर्च होगा। अभी इस गौधाम में लगभग 30000 से अधिक गोवंशों का देखरेख किया जा रहा है।जैसे ही इसका विस्तार कर दिया जाएगा उसके बाद यहां 50000 से अधिक गोवंशों को आश्रय दिया जाएगा। इस गौधाम के बनने से 100 से अधिक गौ सेवकों को नौकरी मिलेगी।
बेसहारा गौवंशो को मिलेगा सहारा (MP News)
मध्य प्रदेश में बेसहारा गायों को सड़क पर छोड़ दिया जाता है जिसके वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और कई बार गाड़ियों से कुचलकर इन गायों की मौत हो जाती है। कई बार सड़कों पर घूमने वाली गायों से टकराकर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
राज्य की सड़कों पर घूमती है 10 लाख से अधिक गोवंश
गोवंश की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार लगातार गौशाला खोल रही है। राज्य में कई गौशालाएं अभी तक बनाई गई है। अब सबसे बड़ी गौशाला बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है ताकि गायों को अच्छा से अच्छा सुविधा दिया जा सके। राज्य की सड़कों पर बड़े पैमाने पर गाय घूमती है जिसकी वजह से समस्याएं बढ़ जाती है और अब इन समस्याओं को दूर करने के लिए गौशाला खोली जा रही है।
इस गौशाला में हर तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि किसी भी तरह की समस्या गायों को ना आए। गायों को हर तरह की सुविधा देने का प्रयत्न भी किया जाएगा।
रीवा में होगा प्रदेश का सबसे बड़ा गौधाम
मध्य प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा गौधाम ग्वालियर लाल टिपारा गौधाम है लेकिन अब रीवा के मनगवां विधानसभा में स्थित हिनौती ग्राम पंचायत में जिस गौधाम का निर्माण हो रहा है वह प्रदेश का सबसे बड़ा गौधाम होगा. इस गौधाम की लागत तकरीबन 71 करोड़ रुपए से अधिक होगी. जबकी इसका क्षेत्रफल 1303 एकड़ का होगा. वर्तमान में यहां पर 30 हजार से ज्यादा गौवंशो को रखा गया है. जिनके भरण पोषण के साथ ही देखरेख की जा रही है. जल्द ही यहां पर गौवंशो की संख्या बढ़ाकर 50 हजार से अधिक कर दी जाएगी।



