Cylinder Price Hike : केंद्र सरकार ने महंगा किया गैस सिलेंडर, अब इस कीमत पर मिलेगा
Cylinder Price Hike: Central government made gas cylinder expensive, now it will be available at this price
Cylinder Price Hike : केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम में अचानक वृद्धि कर दी है। इससे अब आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। आज ही केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साईज ड्यूटी भी बढ़ा दी है। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ाने की खबर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एक ही दिन में केंद्र सरकार के दो बड़े निर्णय लेने से आम आदमी की जेब पर बड़ा असर पड़ेगा। केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की गई है। यह वृद्धि कल से लागू हो जाएगी।
₹50 महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
केंद्र सरकार के पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की एक्सरसाइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है। हालांकि मंत्री पुरी का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे, लेकिन उन्होंने यह जानकारी भी दी कि कल से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹50 बढ़ जाएंगे। इससे जो सिलेंडर 808 रुपए में मिल रहा था, उसकी कीमत अब 858 हो जाएगी। यह पूरे देश में लागू होगी।

