Betul Today  News: राम जन्मोत्सव पर माहौल बिगड़ने की कोशिश, भगवा झंडे हटाए, आरोपी को किया गिरफ्तार

Betul Today News: Attempt to spoil the atmosphere on Ram Janmotsav, saffron flags removed, accused arrested

Betul Today  News: राम जन्मोत्सव पर शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगड़ने की कोशिश की जा रही है। एक ऐसे ही मामला बैतूल मुख्यालय पर सामने आया है। राम जन्मोत्सव को लेकर लगाए गए भगवे झंडे को एक व्यक्ति द्वारा हटा दिया गया। इस घटना के बाद से राष्ट्रीय हिंदू सेवा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राम जन्मोत्सव को लेकर राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा अंबेडकर चौक पर भगवा झंडा लगाए गए थे। मंगलवार को यह झंडा एक व्यक्ति द्वारा हटाकर फेंक दिए गए। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय हिंदू सेवा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय सहित कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर आक्रोश जताया है। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भगवा झंडा हटाने वाले व्यक्ति कलापाठा बैतूल  निवासी यादोराव सूर्यवंशी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं ठेस पहुंचा संबंधित मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button