MP News: किसानों को बिजली बिल में आज से मिलेगी इतनी सब्सिडी, सिर्फ इतना ही देना होगा पैसा

MP News: किसानों को बिजली बिल में आज से मिलेगी इतनी सब्सिडी, सिर्फ इतना ही देना होगा पैसा
MP News: किसानों को बिजली बिल में आज से मिलेगी इतनी सब्सिडी, सिर्फ इतना ही देना होगा पैसा

MP News: अप्रैल के शुरुआत में ही मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा मिला है। आज से किसानों को सस्ते रेट पर बिजली मिलेगी। सरकार के द्वारा किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल में राहत देने की घोषणा की गई है और यह नियम आज 1 अप्रैल से लागू भी कर दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने रविवार को बताया कि राज्य सरकार कृषि उपभोक्ताओं के बिजली बिल का 93 प्रतिशत हिस्सा सब्सिडी के तौर पर वहन करेगी। इसके अलावा, अटल गृह ज्योति योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को भी सस्ती बिजली का लाभ मिलेगा। यह फैसला 29 मार्च 2025 को विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नई दरों के बाद लिया गया है।

जानिए किसानों को क्या होगा फायदा (MP News)

नए नियम के अनुसार, 3 हॉर्स पावर (HP) के पंप पर सालाना बिजली बिल 30,730 रुपये, 5 HP पर 54,671 रुपये और 10 HP पर 1,15,655 रुपये तय किया गया है। लेकिन सब्सिडी के बाद किसानों को सिर्फ 750 रुपये प्रति हॉर्स पावर के हिसाब से भुगतान करना होगा।

 

3 HP पर 2,250 रुपये, 5 HP पर 3,750 रुपये और 10 HP पर 7,500 रुपये। बाकी राशि सरकार सब्सिडी के तौर पर देगी। मंत्री तोमर ने कहा, “3 HP पंप पर 28,480 रुपये, 5 HP पर 50,921 रुपये और 10 HP पर 1,08,155 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।” प्रदेश के करीब 37 लाख किसानों को इस योजना का फायदा मिलेगा।

Also Read:Betul Bjp News: भाजपा ने की मुलताई नगर , मासोद , दामजीपुरा मंडल की कार्यकारिणी घोषित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button