MP News: 2887 स्थानों पर बढ़ रहे प्रॉपर्टी के भाव, 18 फीसदी तक बढ़ जाएंगे रेट

MP News: राजधानी भोपाल में अगर आप जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 1 अप्रैल 2025 से राजधानी में कलेक्टर गाइडलाइन जारी होने वाली है जिससे आम आदमी के लिए मकान और दुकान खरीदना एक बार फिर से मुश्किल हो जाएगा। राजस्व अधिकारियों के द्वारा जानकारी दिया गया है कि कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर भोपाल जिले के तीन हिस्सों में सर्वे का काम किया जा रहा है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद एक बार फिर से जमीन के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।
राजधानी भोपाल में बढ़ जाएगा जमीन का रेट (MP News)
अधिकारियों ने जानकारी दिया की वृत्तियां वर्ष 2024 25 में 1443 स्थान पर कलेक्टर गाइडलाइन के रेट बढ़ाए गए थे और इस बार 28000 से अधिक लोकेशन पर जमीन के रेट में उछाल देखने को मिलेगा। आपको बता उनका सर्वे संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर और AI के माध्यम से हो रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारी ग्राहक बनकर जग-जग जाते हैं और किस बिल्डरों से जमीन के रेट के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
मुश्किल होगा राजधानी में जमीन खरीदना
एक बार फिर से आपके लिए राजधानी भोपाल में जमीन खरीदना मुश्किल हो सकता है। भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन 202526 का ड्राफ्ट संपदा 2.0 की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया गया है। आपको बता दे की राजधानी भोपाल के 28000 से अधिक लोकेशन पर जमीन के रेट में 18 परसेंट तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जैसे ही आप प्रस्ताव पास होगा पिछले 15 साल में सबसे ज्यादा जमीन के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
इन जगहों पर बढ़ सकते हैं जमीन के रेट
बागली, सेवनिया गौंड, रापड़िया, नीलबड़, झागरिया, बर्रई, बावड़िया कल्याण, मिसरोद, कटारा, लांबाखेड़ा, बागमुगालिया, रायसेन रोड, होशंगाबाद रोड, मुबारकपुर, बिशनखेड़ी, रतनपुर, अयोध्या बायपास, बैरागढ़ चीचली, दामखेड़ा, छापड़िया, अरवलिया, एयरपोर्ट रोड, लाउखेड़ी, परवलिया, गोलखेड़ी, देवलखेड़ी, लहारपुर, तारासेवनिया, रातीबड़ और चांदपुर समेत अन्य लोकेशन पर जमीनों के दाम बढ़ने की संभावना है।
Also Read:MP News: मप्र में रबी फसल पर MSP के साथ मिलेगा बोनस, मोहन सरकार ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी



